महराजगंज

महराजगंज मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, माय भारत केंद्र महराजगंज के तत्वावधान में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल नशा मुक्त भारत 2026-27’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, माय भारत केंद्र महराजगंज के तत्वावधान में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल नशा मुक्त भारत 2026-27’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे और लेखा व कार्यक्रम सहायक सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में 90 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया और नशा मुक्त भारत व फिट इंडिया का संदेश दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक कुमार और विशिष्ट अतिथि एनसीसी अधिकारी संजय शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए मादक पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद आनंदनगर-फरेंदा क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा निकाली गई, जिसके माध्यम से युवाओं व आमजन को स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
आयोजन में मेरा युवा भारत के बृहस्पति कुमार पटेल के साथ युवा स्वयंसेवक अविनाश राय, श्रीकेश यादव, राजकुमार, अखिलेश यादव, शैलेश यादव और प्रमोद कुमार मौजूद रहे। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और नशा मुक्त समाज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
बुलंदशहर: मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश से सिकंदराबाद पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार
https://t.co/11Iqn39gxD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 29, 2026


















