बलिया में ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ का भव्य शुभारम्भ: डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर निकाली जागरूकता रैली

बलिया

बलिया शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सोमवार को जनपद बलिया में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित उत्तर प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज-6.0 का भव्य शुभारम्भ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सोमवार को जनपद बलिया में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित उत्तर प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज-6.0 का भव्य शुभारम्भ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी बलिया श्री ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने संयुक्त रूप से महिला पुलिसकर्मियों तथा स्कूली छात्राओं की विशाल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली

यह जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट बलिया से प्रारम्भ होकर चित्तू पाण्डेय चौराहा और रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए शहीद पार्क चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से समाज में महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी)/नोडल मिशन शक्ति दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह, महिला थाना प्रभारी मन्जू सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी, आशा बहुएं, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सेवाओं जैसे

वूमेन पावर लाइन: 1090

पुलिस आपातकालीन सेवा: 112

महिला हेल्पलाइन: 181

चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930

की जानकारी दी गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में बिना डरे पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक की आमजन से अपील

पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा ने बताया कि महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का अनुकूल वातावरण देना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि महिलाओं या बच्चों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को दें।

“सशक्त नारी सुरक्षित समाज” के नारे के साथ आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। बलिया पुलिस नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.