बलिया

बलिया जनपद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर जिला पंचायत वार्ड संख्या 55 की पूर्व प्रत्याशी सरिता सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को पत्रक सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर जिला पंचायत वार्ड संख्या 55 की पूर्व प्रत्याशी सरिता सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को पत्रक सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ने पत्रक प्राप्त किया और इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सरिता सिंह ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए सात करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पिछली अंबेडकर जयंती पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रतिमा स्थापना का संकल्प व्यक्त किया था और आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी पेशकश की है।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों और संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए एक भव्य स्थल का होना आवश्यक है। प्रशासनिक स्तर पर एडीएम ने उनकी बातों को सुनते हुए प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















