अंतरराष्ट्रीय: ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज पर बड़ा हमला, 3 भारतीय क्रू मेंबर बाल-बाल बचे, दो विदेशी नागरिकों की मौत

अंतरराष्ट्रीय

समंदर में कमर्शियल जहाजों और नाविकों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में, ब्लैक सी काला सागर में आवाजाही कर रहे कमर्शियल शिप ‘एमवी रोयाद मम्माडोव’ को निशाना बनाकर हमला किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

समंदर में कमर्शियल जहाजों और नाविकों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में, ब्लैक सी काला सागर में आवाजाही कर रहे कमर्शियल शिप ‘एमवी रोयाद मम्माडोव’ को निशाना बनाकर हमला किया गया। इस भीषण हमले में दो विदेशी क्रू मेंबर्स की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार तीन भारतीय क्रू मेंबर बाल-बाल बच गए।

रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास ने की पुष्टि

रोमानिया में स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के बाद कुछ क्रू मेंबर घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत मेडिकल इलाज के लिए रोमानिया के कॉन्स्टांटा लाया गया। दूतावास ने कन्फर्म किया कि तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। इनमें से एक भारतीय क्रू मेंबर मामूली रूप से घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में जरूरी चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जा रही है। भारतीय मिशन लगातार अस्पताल के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है तथा प्रभावित नाविकों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

रोमानिया में भारत के राजदूत मनोज मोहपात्रा ने कॉन्स्टांटा काउंटी अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती तीनों भारतीय नागरिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। अस्पताल के चीफ फिजिशियन ने भारतीय राजदूत को अवगत कराया कि सभी भारतीय नाविकों की हालत खतरे से बाहर और अच्छी है।

वैश्विक समुद्री मार्गों पर सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

यह गंभीर घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ब्लैक सी, रेड सी लाल सागर और फारस की खाड़ी समेत दुनिया के प्रमुख समुद्री व्यापारिक मार्गों पर जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार गहरी होती जा रही हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया था मुद्दा

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कमर्शियल शिपिंग और नाविकों पर लगातार हो रहे इन हमलों को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया था। उन्होंने यूएन में स्पष्ट कहा था कि समुद्री इलाके की नई चुनौतियों ने वैश्विक व्यापार और नाविकों की जान पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है, और यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि इंटरनेशनल लॉ का पूरी तरह पालन हो तथा नाविकों की सुरक्षा से कभी कोई समझौता न किया जाए।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही ओमान के तट के पास भारतीय शिप ‘एमटी एल गैया’ पर भी हमला हुआ था, जिसमें 14 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। भारत इस तरह की समुद्री हिंसा और नाविकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं की लगातार कड़ी निंदा करता रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.