महराजगंज

महराजगंज जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में निचलौल क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में ठूठीबारी थाना पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में निचलौल क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में ठूठीबारी थाना पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों, व्यस्त बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए राहगीरों, संदिग्ध व्यक्तियों और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद किया तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए अपराधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए इस प्रकार के नियमित गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026












