खेल

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा और भावनात्मक पोस्ट साझा कर सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का आधिकारिक ऐलान किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा और भावनात्मक पोस्ट साझा कर सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का आधिकारिक ऐलान किया है। हालांकि, कप्तानी छोड़ने के बावजूद वह एक खिलाड़ी के तौर पर टीम के लिए खेलना जारी रखेंगी।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने हाल ही में एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उनके इस अचानक फैसले से खेल जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं, और कयास लगाए जा रहे हैं कि अब स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टीम की नई कमान सौंपी जा सकती है।
सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश
कप्तानी छोड़ने की घोषणा करते हुए हरमनप्रीत ने अपने पोस्ट की शुरुआत में लिखा कि यह उनके लिए एक बेहद कठिन फैसला रहा है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे अनमोल पल शामिल हैं जो जीवन भर उनके साथ रहेंगे। उन्होंने लिखा, “मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया है—अपना खून, पसीना, समय और कई बार अपने व्यक्तिगत खेल व महत्वाकांक्षाओं का त्याग किया है।”
कौर ने आगे बताया कि एक कप्तान के तौर पर उन्हें कई बार ऐसे कड़े फैसले लेने पड़े, जिन्हें हमेशा आसानी से समझा नहीं गया, लेकिन उन सबका एकमात्र उद्देश्य टीम को बेहतर बनाना और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना था। उन्होंने अपने सफर के दौरान मिले कड़े संघर्षों, आलोचनाओं के साथ-साथ सबसे बड़ी सफलताओं को भी याद किया।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026












