बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ढक नगला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनके बेटों को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ढक नगला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनके बेटों को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।
लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, पाइप और धारदार हथियारों से लैस होकर पीड़ित परिवार पर अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बुजुर्ग दंपत्ति और उनके बेटों को कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई और उनके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने का भी गंभीर प्रयास किया गया।
112 पुलिस ने कराया मुक्त
घर के अंदर से आ रही चीख-पुकार और कोहराम सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना यूपी 112 आपातकालीन सेवा को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए परिवार को दबंगों के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया।
घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ितों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026












