बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खुशहालगढ़ रोड पर एक किराए के मकान में 36 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खुशहालगढ़ रोड पर एक किराए के मकान में 36 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मकान बाहर से बंद (ताला लगा) मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
किराए के मकान में रहता था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मुंडा करीमपुर निवासी रेखा के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि रेखा अपने पति के साथ पिछले करीब एक साल से खुशहालगढ़ रोड स्थित इस मकान में किराए पर रह रही थी। यह परिवार फेरी लगाकर अपना गुजर-बसर करता था। मृतका के तीन छोटे बच्चे भी हैं।
पिता ने जताई हत्या की आशंका
मृतका के पिता सतीश ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा है कि मृतका के साथ पहले भी मारपीट की गई थी। पिता के बयानों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई
घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिसने साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट आने के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026












