निचलौल

महराजगंज जनपद के तहसील क्षेत्र अंतर्गत सात-पांच पुल के समीप बुधवार को सिंचाई विभाग ने अवैध कब्जों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के तहसील क्षेत्र अंतर्गत सात-पांच पुल के समीप बुधवार को सिंचाई विभाग ने अवैध कब्जों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की। विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन चलाकर नहर व सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण और अस्थायी निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर सरकारी भूमि खाली कराई। इस औचक कार्रवाई से मौके पर दुकानदारों और कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।
दुकानों व अस्थायी निर्माणों को जेसीबी से किया गया ध्वस्त
जानकारी के अनुसार, सात-पांच पुल के पास नहर की पटरियों और मुख्य सड़क के आसपास लंबे समय से कई लोगों द्वारा दुकानें लगाकर व अस्थायी निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था। इसे लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सिंचाई खंड प्रथम की सहायक अभियंता (AE) तनु श्रीमित्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी लगाकर एक-एक कर अवैध दुकानों और टीन-शेड आदि निर्माणों को हटवा दिया।
पुलिस बल की निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई कार्रवाई
अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।
प्रशासनिक टीम द्वारा नहर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने के बाद क्षेत्र में दिनभर इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी रही। वहीं, अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि भविष्य में इन जमीनों पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी और रोकथाम के क्या ठोस उपाय किए जाते हैं।
बुलंदशहर में चलती सीएनजी कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान; मची अफरा-तफरीhttps://t.co/VCmipBWAw8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026









