महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को सिंचाई विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को सिंचाई विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सात-पांच पुल के पास जेसीबी बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।
66 मीटर और 64 मीटर पटरियों से हटा अतिक्रमण
विभागीय जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर लगभग 66 मीटर और दाईं पटरी पर 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायतें मिली थीं। स्थानीय शिकायतकर्ताओं सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास की अर्जी पर विभागीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की। मौके पर कुछ लोगों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की उपस्थिति में अभियान जारी रहा।
रखरखाव और आवागमन में मिलेगी सुविधा
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नहर की पटरियों से अतिक्रमण हटने से विभागीय कार्यों, निरीक्षण और नहर के रखरखाव में आसानी होगी। साथ ही आमजन के आवागमन के लिए रास्ता भी सुगम होगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में विभागीय भूमि और पटरियों पर किए गए अन्य अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026










