मऊ

लखनऊ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोमवार को मऊ जिले के बाढ़ प्रभावित मधुबन और दुबारी क्षेत्रों का दौरा किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोमवार को मऊ जिले के बाढ़ प्रभावित मधुबन और दुबारी क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज राहत शिविर का निरीक्षण कर पीड़ितों का हाल जाना और उन्हें खाद्य सामग्री, दवाइयां व राहत किट वितरित कीं।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ में फंसे लोगों और मवेशियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने शिविरों में भोजन, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए मेडिकल टीमें तैनात की जाएं। साथ ही, इलाकों में एंटी-लार्वा का छिड़काव और समय पर साफ-सफाई कराई जाए।
ए.के. शर्मा ने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दुर्गम क्षेत्रों में प्राथमिकता से मदद पहुंचाई जाए।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026








