बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर गांव में पिछले 55 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली परंपरा के तहत आयोजित रामलीला महोत्सव का शुक्रवार रात भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ भव्य समापन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर गांव में पिछले 55 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली परंपरा के तहत आयोजित रामलीला महोत्सव का शुक्रवार रात भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने धार्मिक उल्लास के साथ उत्सव का समापन किया।
समापन समारोह के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र और कोषाध्यक्ष अतीश पाल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। कमेटी की ओर से रामलीला में सजीव अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, विभिन्न पात्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों और मां काली का मनमोहक स्वरूप धारण कर अद्भुत प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को विशेष उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कोषाध्यक्ष अतीश पाल ने बताया कि दानपुर में पिछले करीब 55 दशकों से रामलीला मंचन की यह परंपरा निरंतर चली आ रही है, जिसे ग्रामीण हर वर्ष पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाते हैं। राजतिलक और आरती के साथ इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












