जौनपुर

जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेक बुक चोरी कर 20 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेक बुक चोरी कर 20 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवम यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद शुक्रवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित का आरोप है कि चोरों ने उसकी चेक बुक चुरा ली और उस पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दो अलग-अलग चेक बैंक में भुनाने के लिए लगा दिए, जिससे 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देने की कोशिश की गई। इसके साथ ही पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है और आगे की तहकीकात में जुटी हुई है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












