महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत क्षेत्र में खुले और असुरक्षित ट्रांसफार्मरों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए बिजली विभाग ने सुरक्षात्मक कदम तेज कर दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत क्षेत्र में खुले और असुरक्षित ट्रांसफार्मरों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए बिजली विभाग ने सुरक्षात्मक कदम तेज कर दिए हैं। शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर खुले ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा जाली घेराबंदी लगाने का कार्य शुरू किया गया, जिसके चलते एहतियातन नगर की विद्युत आपूर्ति पांच घंटे के लिए बंद रखी गई।
खुले ट्रांसफार्मर होने के कारण आए दिन मवेशियों और राहगीरों के दुर्घटना का शिकार होने का खतरा बना रहता था। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा यह मुहिम चलाई जा रही है। हालांकि, पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को गर्मी व रोजमर्रा के कामों में थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से उठाए गए इस कदम की सराहना की जा रही है। कार्य पूरा होने के बाद बिजली सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













