जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने रिहायशी मकान में मारा छापा, 5 कुंतल अवैध पटाखों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर

जौनपुर जनपद के अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक रिहायशी मकान से करीब 5 कुंतल अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जौनपुर जनपद के अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक रिहायशी मकान से करीब 5 कुंतल अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, एसपी सिटी अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने यह छापेमारी की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कोतवाली क्षेत्र के बाजार भुआ मोहल्ले में स्थित एक रिहायशी मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे डंप किए गए हैं, जिससे आसपास के रिहायशी इलाके में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और मकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी ऐसन रजा पुत्र मुनीर हसन (निवासी बाजार भुआ, थाना कोतवाली, जौनपुर) को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में विस्फोटक अधिनियम 1885 की धारा 5/9(ख)(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी करने वाली पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल संजय पासवान, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र पाण्डेय और महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह शामिल रहीं।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.