महराजगंज

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधा की सौगात दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधा की सौगात दी। सुविधा शुरू होने से परतावल क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों के मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी अस्पतालों या दूर के स्वास्थ्य केंद्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उद्घाटन के बाद विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। जांच के लिए बाहर जाने में लगने वाला समय और अतिरिक्त खर्च भी बचेगा।
अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने के पहले ही दिन जांच की गई। इससे सीएचसी में आने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी, अंगद गुप्ता, नगर पंचायत परतावल अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, विवेक पटेल, सीएचसी अधीक्षक अमित कुमार, संजीव सिंह, डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












