अनूपशहर में जोरदार धमाके के साथ 4 फीट धंसी सड़क, खाद से लदा ट्रक गड्ढे में फंसा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाना क्षेत्र के बाईपास चौराहे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा पुल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क करीब 4 फीट नीचे धंस गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाना क्षेत्र के बाईपास चौराहे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा पुल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क करीब 4 फीट नीचे धंस गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा देसी खाद से लदा 6-टायरा ट्रक 6 फीट चौड़े गड्ढे में जाकर फंस गया।

सड़क धंसने की जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। यह ट्रक संभल की तरफ जा रहा था। धमाके के साथ सड़क धंसने से ट्रक का एक हिस्सा गड्ढे में समा गया और गाड़ी एक तरफ झुक गई। हादसे में ट्रक का एक्सेल टूट गया, जिससे वाहन मालिक को लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सड़क के पास से गुजर रही सीवर लाइन के अचानक बैठने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि यह सड़क 6 साल पहले बनी थी और 2 साल पहले इसकी नवीनीकरण परत बिछाई गई थी।

पुलिस-प्रशासन ने तुरंत यातायात को सुरक्षित मार्ग पर डायवर्ट कर दिया है। ट्रक को बाहर निकालने के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.