मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में मंगलवार तड़के जहरीले सांप कोबरा के काटने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान धनमानी देवी पत्नी गौकरन राम के रूप में हुई है, जो कंपोजिट विद्यालय पलिया में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में मंगलवार तड़के जहरीले सांप कोबरा के काटने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान धनमानी देवी पत्नी गौकरन राम के रूप में हुई है, जो कंपोजिट विद्यालय पलिया में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब तीन बजे घर में सो रही धनमानी देवी को एक जहरीले सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रानीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने सपेरे को बुलाकर घर में छिपे सांप को पकड़वाया। सपेरे जामालु ने बताया कि पकड़ा गया सांप अत्यंत जहरीला ‘गेहूंवन’ (कोबरा) था। महिला की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















