बागपत

बागपत जनपद पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा ली गई। सलामी के उपरांत परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कार्यशैली में एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा ली गई। सलामी के उपरांत परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कार्यशैली में एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई।

परेड के बाद एएसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, फायर सर्विस, परिवहन शाखा, डायल-112, पुलिस मेस तथा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, विभागीय अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा इंतजामों और संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया।
एएसपी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















