महराजगंज

महराजगंज जनपद की सदर कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की सदर कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोगों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना।
समाधान दिवस के दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की बात सुनी और मौके पर ही उचित कार्रवाई करते हुए 5 मामलों का संतोषजनक निस्तारण कर दिया। शेष बचे 5 मामलों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों को एक निश्चित समयावधि के भीतर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान शासन की प्राथमिकता है, ताकि फरियादियों को बार-बार थानों के चक्कर न काटने पड़ें।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












