महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे भगवानपुर क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी द्वारा बालश्रम और मानव तस्करी जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे भगवानपुर क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी द्वारा बालश्रम और मानव तस्करी जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर अरुण कुमार पांडे ने किया।
अभियान के दौरान एसएसबी जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों से संवाद किया और उन्हें बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों से विशेष रूप से अपील की कि वे 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का काम न कराएं।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार पांडे ने ग्रामीणों को मानव तस्करी के खतरों और उसके तौर-तरीकों के प्रति आगाह किया। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी लावारिस या संदेहास्पद स्थिति में दिखने वाले बच्चे की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों या पुलिस को देने की बात कही। एसएसबी के इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना और सामाजिक अपराधों पर अंकुश लगाना है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












