महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार चौराहे पर दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चौराहे पर हुई हिंसक मारपीट में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार चौराहे पर दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चौराहे पर हुई हिंसक मारपीट में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में एक पीड़ित के सिर पर लोहे के कंगन से जानलेवा वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
पीड़ित नेबूलाल के अनुसार, वह अपने भतीजे मोनू के साथ चौराहे पर मौजूद थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने नेबूलाल के सिर पर लोहे के कंगन से जोरदार वार कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आए भतीजे मोनू को भी चोटें आईं।
घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












