बुलंदशहर: वैर बादशाहपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने उधार दिए 2 लाख रुपये वापस दिलाने और सुरक्षा की लगाई गुहार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वैर बादशाहपुर गांव में एक मानवीय और संवेदनशील मामला सामने आया है। करीब 75 वर्षीय हृदय रोगी और एक पैर से दिव्यांग बुजुर्ग उदयवीर सिंह ने गांव के ही एक परिवार पर बीमारी के दौरान उधार दिए गए दो लाख रुपये वापस न करने अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वैर बादशाहपुर गांव में एक मानवीय और संवेदनशील मामला सामने आया है। करीब 75 वर्षीय हृदय रोगी और एक पैर से दिव्यांग बुजुर्ग उदयवीर सिंह ने गांव के ही एक परिवार पर बीमारी के दौरान उधार दिए गए दो लाख रुपये वापस न करने अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

मानवीय आधार पर दिए थे रुपये

पीड़ित उदयवीर सिंह के अनुसार, करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने गांव के ही बुद्रुद्ध और उनके परिजनों को गंभीर बीमारी के दौरान मानवीय आधार पर लगभग दो लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी पक्ष आनाकानी करने लगा।

बुजुर्ग का आरोप है कि पिछले दिनों जब वह तकादा करने गए, तो बुद्रुद्ध, उनकी पत्नी सुमन और बेटे रॉबिन ने उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया तथा रॉबिन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उनकी उम्र लगभग 75 वर्ष है और वह दिल की बीमारी से पीड़ित होने के साथ-साथ एक पैर से दिव्यांग हैं, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में भी भारी असुविधा होती है। इसके बावजूद उन पर दबाव बनाया जा रहा है और उनके विरुद्ध झूठी कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने, उनकी रकम वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.