महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार चौराहे पर शनिवार दोपहर ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार चौराहे पर शनिवार दोपहर ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। बीच चौराहे पर हुई इस मारपीट और हंगामे से वहां कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।
घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर हुड़दंगियों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच कर दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












