गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में सियासी हलचल तेज: 2027 चुनाव को लेकर सपा का मंथन

हापुड़

हापुड़ जनपद के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनाव की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर और प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव युवाओं, किसानों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई है। आने वाले दिनों में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में व्यापक सदस्यता अभियान, पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायतें और जनसंपर्क यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

वहीं, प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान की रक्षा कर सकती है। बैठक के दौरान बूथ कमेटियों को सक्रिय करने, नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.