मऊ

मऊ के अयोध्या जिले के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मऊ के सदर तहसील परिसर में शनिवार को लेखपालों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ के अयोध्या जिले के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मऊ के सदर तहसील परिसर में शनिवार को लेखपालों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने जिले की सभी 4 तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का भी पूर्ण बहिष्कार किया।
प्रदर्शनकारी लेखपालों ने आरोप लगाया कि कतिपय लोग या दलाल निजी रंजिश में झूठी शिकायतें कर राजस्व कर्मियों को षड्यंत्रपूर्वक फंसाने का काम कर रहे हैं। संघ ने अयोध्या सोहावल प्रकरण की किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या एसआईटी (SIT) से निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
लेखपाल संघ ने स्पष्ट किया कि वे भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते, लेकिन बिना जांच के निर्दोष कर्मचारियों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि किसी भी ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की जांच अनिवार्य की जाए तथा एंटी करप्शन और विजिलेंस विभाग के लिए एक स्पष्ट SOP जारी की जाए।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















