मऊ

मऊ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सहादतपुरा के परिसर में 25 अगस्त को एक दिवसीय नि:शुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सहादतपुरा के परिसर में 25 अगस्त को एक दिवसीय नि:शुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जिसका शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आदित्य बिड़ला इंसुलेटर्स (हलोल, गुजरात) आईटीआई उत्तीर्ण विभिन्न ट्रेडों के युवाओं का अप्रेंटिस के लिए चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस अवधि के दौरान लगभग 21 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। विभाग ने पात्र युवाओं से अपने सभी आवश्यक शैक्षिक और पहचान संबंधी अभिलेखों के साथ नियत समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















