मऊ

मऊ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कलेक्टेट परिसर की बुनियादी समस्याओं और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में मास्टर प्लान से जुड़े कार्यों में कथित अवैध धन उगाही की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में मास्टर प्लान से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और संबंधित जेई की तकनीकी पात्रता जांचने की मांग की गई है। साथ ही AAP नेताओं ने कलेक्टेट परिसर में गंदगी पर चिंता जताते हुए धरना स्थल पर इंटरलॉकिंग, मंच, पेयजल के लिए नल और पास के पोखरे से जलकुंभी हटाकर सौंदर्यीकरण कराने की बात कही।
जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि कलेक्टेट में पारदर्शी व भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान संजय राजभर, रामचंद्र कुमार, अंकुर यादव, मनजीत यादव और महंगी प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















