सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देउरी के टोला टेढ़िया में शुक्रवार देर रात पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देउरी के टोला टेढ़िया में शुक्रवार देर रात पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को देउरी और बेलउख गांव के बीच एक बाग में गोकशी की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने जब बाग की घेराबंदी की, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में टेढ़िया निवासी फिरोज अहमद पुत्र गोली बंजारा के बाएं पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही धराशाई हो गया।
घटनास्थल से पुलिस ने गोवंश के अवशेष, एक बोघदा, चाकू और अन्य हथियार बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल आरोपी का इलाज जारी है। फरार दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















