इटवा में कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’: इटवा व खुनियांव ब्लॉक कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक संपन्न

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत इटवा स्थित मेजबान मैरिज हॉल में इटवा एवं खुनियांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत इटवा स्थित मेजबान मैरिज हॉल में इटवा एवं खुनियांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी द्वारा नियुक्त जिला ऑब्जर्वर व पंजाब के पूर्व विधायक अमित विज शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में यूपीसीसी ऑब्जर्वर आलोक प्रसाद और अनुज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अमित विज ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को ग्राम, न्याय पंचायत, ब्लॉक और बूथ स्तर पर मजबूत व सक्रिय बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद और पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने अभियान को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा देने वाला अवसर बताया। इस दौरान डॉ. नादिर सलाम, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम प्रकाश पांडेय व शमशाद अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.