बांसी में विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर दिया जोर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी विधानसभा क्षेत्र के गोनहाताल में पूर्व कैबिनेट मंत्री और बांसी विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी विधानसभा क्षेत्र के गोनहाताल में पूर्व कैबिनेट मंत्री और बांसी विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ संवाद कर संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसकी बूथ इकाई में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बूथ कमेटियों की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श हुआ। विधायक ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं कार्यकर्ताओं ने नियमित बैठकों और निरंतर जनसंपर्क के जरिए संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.