बढ़नी में दर्दनाक हादसा: सीढ़ी पर सांप के डसने से 11वीं की छात्रा की मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7, कल्लनडीहवा में रात के समय छत पर जाते वक्त सांप के डसने से 16 वर्षीय अनामिका चतुर्वेदी की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7, कल्लनडीहवा में रात के समय छत पर जाते वक्त सांप के डसने से 16 वर्षीय अनामिका चतुर्वेदी की मौत हो गई। वह संजय चतुर्वेदी की पुत्री थी और गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी।

घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। गर्मी के कारण परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। अंधेरा होने के कारण अनामिका सीढ़ियों से ऊपर जाते समय सीढ़ी पर बैठे सांप को देख नहीं पाई, जिसने उसे दो बार डस लिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले गए।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और शोक का माहौल है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.