मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ी सेहत: महराजगंज जिला अस्पताल में बढ़े बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज

महराजगंज

महराजगंज जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। दिन में तेज धूप-उमस और बीच-बीच में हो रही बारिश के चलते वायरल इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। दिन में तेज धूप-उमस और बीच-बीच में हो रही बारिश के चलते वायरल इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। बीमारियों का सबसे ज्यादा असर मासूम बच्चों पर देखने को मिल रहा है।

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। ओपीडी में आए गंभीर रूप से पीड़ित बच्चों और अन्य मरीजों को चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आर. रमन ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव और हवा में नमी के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों में लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। साथ ही उबला या साफ पानी पिलाने, बासी व बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.