महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित 21 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने शनिवार को वांछित आरोपी राकेश पुत्र राजकुमार (21), निवासी कुसाहवा (थाना फरेंदा) को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ थाना फरेंदा पर मु0अ0सं0 238/2026 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि महिला व बाल अपराधों पर जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















