संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार रोटी खाने के बाद बिगड़ी हालत, मिठौरा से जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर रेफर

महराजगंज

महराजगंज के शुक्रवार रात भोजन के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हालत अचानक बिगड़ गई। सिंदुरिया निवासी किसान विनोद, उनकी पत्नी हीरमती और बेटे रंजीत को ग्रामीणों ने मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के शुक्रवार रात भोजन के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हालत अचानक बिगड़ गई। सिंदुरिया निवासी किसान विनोद, उनकी पत्नी हीरमती और बेटे रंजीत को ग्रामीणों ने मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो शनिवार सुबह गोरखपुर रेफर कर दिया गया। तीनों का गोरखपुर में उपचार चल रहा है।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम गांव का एक व्यक्ति उनके घर आटा देकर गया था। रात में इसी आटे से बनी रोटी विनोद, हीरमती और रंजीत ने चटनी के साथ खाई थी। भोजन के कुछ देर बाद तीनों सो गए। रात करीब 12 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बेचैनी और उलझन की स्थिति देखकर परिवार की बेटियां घबरा गईं। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि परिवार की अन्य बेटियों ने मोटी रोटी पसंद नहीं होने के कारण भोजन नहीं किया था। इसलिए उनकी तबीयत सामान्य रही। घर में बचा आटा स्वजन ने सुरक्षित रख लिया है और उसकी जांच कराने की मांग की है। मिठौरा सीएचसी के अधीक्षक डा. डीएन सिंह ने बताया कि तीनों फूड प्वाइजनिंग के शिकार हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालांकि, बीमारी का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.