महराजगंज

महराजगंज जनपद के गंडक नदी में बाढ़ की संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शनिवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की समवाय पतलावा द्वारा राहत एवं बचाव कार्य का मॉकड्रिल आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के गंडक नदी में बाढ़ की संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शनिवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की समवाय पतलावा द्वारा राहत एवं बचाव कार्य का मॉकड्रिल आयोजित किया गया। अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और जान-माल की रक्षा के तौर-तरीकों का प्रदर्शन किया गया।
मॉकड्रिल में एसएसबी जवानों के साथ स्थानीय पुलिस, वन विभाग, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान गंडक नदी के तेज बहाव और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, डूबे हुए व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार व सीपीआर देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध बांस और बोतलों जैसे संसाधनों से आपदा बचाव उपकरण बनाने और उनका उपयोग करने की तकनीक भी दिखाई गई।
इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा के दौरान विभिन्न प्रशासनिक विभागों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था, ताकि समय रहते त्वरित व प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















