महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने डंपर दुर्घटना में चार लोगों की जान लेने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने डंपर दुर्घटना में चार लोगों की जान लेने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व सीओ निचलौल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में हुई।
मामला मु0अ0सं0 228/26 से संबंधित है। आरोपी चालक राहुल कुशवाहा (22) पुत्र संजय कुशवाहा निवासी जंगल शाहपुर (पडरौना, कुशीनगर) अपने पिता के साथ थाने पर उपस्थित हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके पास भारी या कमर्शियल वाहन चलाने का वैध लाइसेंस नहीं था, फिर भी वह हाइवे पर डंपर (UP53JT5551) को तेजी व लापरवाही से चला रहा था।
इस हादसे में पंचमा निवासी रवि, शनि, विवेक और मिर्जापुर निवासी रिकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। निचलौल पुलिस ने आरोपी को 22 अगस्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय प्रस्तुत कर दिया है।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















