महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगामी पर्व बारावफात और श्री कृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को निचलौल थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी पर्व बारावफात और श्री कृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को निचलौल थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उप उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी निचलौल की उपस्थिति में हुई इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों से सभी को अवगत कराया। अधिकारियों ने धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से त्योहारों के दौरान शांति, आपसी भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















