अहमदगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग, पूर्व मंडल अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के अहमदगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर हलचल तेज हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के अहमदगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर हलचल तेज हो गई है। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रूबी मीणा के साथ लखनऊ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

नेताओं ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि लगभग 20 हजार की आबादी वाले अहमदगढ़ में ग्राम पंचायत की सीमित निधि के कारण बुनियादी सुविधाओं का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। सड़कों, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति बेहतर करने के लिए इसे नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना बेहद आवश्यक है।

डीके शर्मा ने बताया कि अहमदगढ़ को नगर पंचायत बनाने से संबंधित प्रस्ताव की रिपोर्ट जिलाधिकारी बुलंदशहर द्वारा पूर्व में ही शासन को भेजी जा चुकी है। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा भी इसके लिए शासन को पत्र लिख चुके हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.