महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल-चिउटहा मार्ग पर खोन्हौली गांव के सामने शुक्रवार रात अचानक एक विशालकाय जामुन का पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-चिउटहा मार्ग पर खोन्हौली गांव के सामने शुक्रवार रात अचानक एक विशालकाय जामुन का पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 7:30 बजे पेड़ भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद तक संबंधित विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़े पुराने व जर्जर पेड़ों का सर्वे कराने तथा उन्हें हटवाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















