मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालच

मऊ

मऊ जनपद के साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस ने तीन पीड़ितों को उनके ठगे गए कुल 2,92,449 रुपये वापस दिलाए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस ने तीन पीड़ितों को उनके ठगे गए कुल 2,92,449 रुपये वापस दिलाए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

सरायलखंसी क्षेत्र निवासी पीड़ित अजीत सिंह को 10 प्रतिशत दैनिक लाभ और कमीशन का झांसा देकर 19.65 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया गया था। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने उनके 2.79 लाख रुपये वापस कराए। इस मामले में पूर्व में भी 5 लाख रुपये रिकवर कराए जा चुके हैं, जिससे पीड़ित को अब तक कुल ~7.79 लाख रुपये वापस मिल चुके हैं। इसके अलावा पुलिस ने कोतवाली नगर निवासी अभिषेक कुमार को 10,114 रुपये और वंदना यादव को 2,339 रुपये की ठगी गई राशि वापस दिलाई।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आमजन से अपील की है कि वे किसी भी लुभावने ऑफर, ओटीपी या अनजान लिंक पर भरोसा न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.