बलिया

जनपद बलिया के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलिया के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान मंडियों में खराब आवक और कम आय पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित उपजिलाधिकारियों (SDM) को अपने-अपने क्षेत्रों की मंडियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। वहीं, विद्युत, खनन, वाणिज्य कर, तथा स्टांप एवं निबंधन विभाग की वसूली कम पाए जाने पर उन्होंने कड़ी चेतावनी दी और कहा कि अगले सप्ताह तक सुधार न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लंबित मकानों और स्वीकृत किस्तों के बाद भी निर्माण न शुरू होने की जांच कराकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई। इसके अलावा, बाढ़ और आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार और सीआरओ गुलशन जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













