मऊ

मऊ जनपद के मधुबन थाना पुलिस ने विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन थाना पुलिस ने विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह सिकड़ीकोल गांव से दोनों को दबोचा।
मामला करनपुर गांव से जुड़ा है। गत 16 मई 2026 को करनपुर निवासी सुमन देवी ने मधुबन थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 28 वर्षीय पुत्री शबनम की उसके पति और ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
मंगलवार को मिली सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक दीप नारायण के नेतृत्व वाली टीम ने मृतका के पति संजय कुमार और सास कौशल्या देवी (निवासी सीकडीकोल) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव, कांस्टेबल पंकज यादव और महिला कांस्टेबल अर्पित शुक्ला शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026











