मऊ

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोफा ग्राम पंचायत और आसपास के इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत लगाई गई पीतल की टोटियों की चोरी के मामले में ग्रामीणों ने एक आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोफा ग्राम पंचायत और आसपास के इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत लगाई गई पीतल की टोटियों की चोरी के मामले में ग्रामीणों ने एक आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। ग्रामीणों के अनुसार, गोफा और हुड़रहा ग्राम पंचायतों समेत विभिन्न स्थानों से अब तक करीब 75 पीतल की टोटियां गायब हो चुकी हैं।
गत 8 अगस्त को एक युवक टोटी चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था, जिसके बाद से ही ग्रामीण उस पर नजर बनाए हुए थे। मंगलवार को ग्रामीणों ने आरोपी को एक पीतल की टोटी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और अमिला पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए युवक ने अपना ठिकाना अमिला मीर साहब की पुलिया के पास बताया है।
लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने बताया कि आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026











