महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के सोनरा गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण नालियां कचरे से अट पट गई हैं और दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के सोनरा गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण नालियां कचरे से अट पट गई हैं और दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। पानी की निकासी न होने और जगह-जगह जलजमाव के कारण गांव में संचारी रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय निवासी जयहिंद वर्मा, राहुल भट्ट, खोतरी, अखिलेश शर्मा और प्रमोद वर्मा सहित ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग से बार-बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो वे जिला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
इस संबंध में बीडीओ/परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने बताया कि ग्राम प्रधान को पहले भी सफाई के निर्देश दिए गए थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर नालियों की सफाई कराने का आश्वासन दिया गया है।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













