बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग और भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं को उनके जीवन व राष्ट्र सेवा पर आधारित फीचर फिल्म दिखाई गई।
प्राचार्य प्रो. गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी का जीवन समर्पण, अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है, जो आज भी युवाओं में राष्ट्रप्रेम जगाता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. तरुण श्रीवास्तव, डॉ. विशाल शर्मा और डॉ. राजीव गोयल ने भी विचार व्यक्त करते हुए आजाद हिंद फौज के ऐतिहासिक योगदान और उनके अनुशासित नेतृत्व को याद किया।
इस अवसर पर वाणिज्य विभाग व स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













