सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में मंगलवार को प्रशासन ने 59 साल पुराने ‘मकतब मदरसा’ पर बुलडोजर चलाकर उसके अवैध हिस्से को ढहा दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में मंगलवार को प्रशासन ने 59 साल पुराने ‘मकतब मदरसा’ पर बुलडोजर चलाकर उसके अवैध हिस्से को ढहा दिया। सुबह 7 बजे एसडीएम विवेकानंद मिश्र की अगुवाई में 5 थानों की पुलिस और 6 बुलडोजर मौके पर पहुंचे तथा 14 हजार स्क्वायर फीट में फैले मदरसे के 7 कमरे, दुकान और हॉल का आधा हिस्सा ध्वस्त कर दिया।

सरकारी अभिलेखों में मदरसे की 9 हजार स्क्वायर फीट जमीन खेल के मैदान के रूप में दर्ज थी। तहसीलदार कोर्ट से पारित बेदखली के आदेश को 14 अगस्त 2026 को डीएम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई की सूचना मिलते ही डुमरियागंज की सपा विधायक सैय्यदा खातून और जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सपा नेता कमाल अहमद खान और पुलिस के बीच तीखी बहस और हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।
बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को हटाया और करीब 2 घंटे में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी की। लगभग 400 छात्रों वाले इस मदरसे का निर्माण निजी जमीन पर हुआ था, लेकिन बाद में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर इसका विस्तार किया गया था।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026











