बागपत: हिंदू युवा वाहिनी ने बड़ौत में लगाया नि:शुल्क कांवड़ चिकित्सा शिविर, सीएम योगी के उत्तम स्वास्थ्य और 2027 में पुनः सरकार बनाने की की गई प्रार्थना

बड़ौत (बागपत)

हिंदू युवा वाहिनी जनपद बागपत के तत्वावधान में बड़ौत स्थित पी.एन. शर्मा पार्क में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए नि:शुल्क कांवड़ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हिंदू युवा वाहिनी जनपद बागपत के तत्वावधान में बड़ौत स्थित पी.एन. शर्मा पार्क में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए नि:शुल्क कांवड़ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दराज से आ रहे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयां तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उनके पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की मंगलकामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से विशेष प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा तथा बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी आलोक शास्त्री ने बताया कि संगठन प्रत्येक वर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाता है। कांवड़ियों की सेवा करना संगठन का सौभाग्य है और इस बार सेवा कार्य के साथ-साथ सीएम योगी के 2027 में पुनः मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना भी की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने प्रदेश सरकार द्वारा जनहित, धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं जिला संयोजक राकेश चौहान तथा जिला सह-प्रभारी योगेंद्र वैदिक ने संगठन की सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए शिवभक्तों की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष अरविंद खोखर, जिला मंत्री गुलबहार, जिला संगठन महामंत्री अमित सरोहा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित उपाध्याय, जिला मंत्री राजीव भारद्वाज, जिला मीडिया सह-प्रभारी आलोक शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.