सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘फेडरेशन ऑफ यूपी यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन’ (फुपुक्टा) के प्रदेशव्यापी आह्वान तथा ‘सुआक्टा’ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों का आंदोलन जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘फेडरेशन ऑफ यूपी यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन’ (फुपुक्टा) के प्रदेशव्यापी आह्वान तथा ‘सुआक्टा’ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों का आंदोलन जारी है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन महाविद्यालय के शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर शासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
30 सूत्रीय मांगों को लेकर भरी हुंकार
शिक्षकों ने अपनी प्रमुख 30 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, यूजीसी के नियमानुसार सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष किया जाना, पांच इंक्रीमेंट की बहाली, राज्य कर्मचारियों के समान कैशलेस चिकित्सा सुविधा, स्ववित्तपोषित शिक्षकों का विनियमितीकरण और मानदेय शिक्षकों को यूजीसी-सीएएस के अनुसार वेतनवृद्धि देना शामिल है।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
इकाई शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी, प्राध्यापक और शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













