महराजगंज
महराजगंज जनपद में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद की महिलाओं तथा कानून व्यवस्था में सराहनीय योगदान देने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से प्रतिभावान महिलाओं का नागरिक अभिनंदन किया।
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, जनपद के विभिन्न थानों में तैनात महिला बीट अधिकारियों और महिला आरक्षियों (महिला कांस्टेबलों) को भी उनके उत्कृष्ट व निष्ठापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ‘मिशन शक्ति’ का मूल ध्येय ही महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव और घर-घर जाकर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा चक्र के प्रति जागरूक कर रही हैं, जो अपराध नियंत्रण व सामाजिक बदलाव की दिशा में बेहद सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने सभी सम्मानित हस्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जनपद व समाज के विकास में निरंतर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। दुखों और उपेक्षा के बीच अंतिम सांस लेने वाले शिवचरण पिछले तीन सालों से इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हो चुका था। pic.twitter.com/JBmoBDmDrQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 6, 2026













